फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 गांवों को मेथेनाल से चलने वाले जनरेटर से मिलेगी बिजली

Wed, 10 Oct 2018 12:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

बिजली की सुविधा से वंचित गांवों में मेथेनाल से चलने वाले जनरेटर से बिजली पहुंचाने की तैयारी है। नीति आयोग ने इसके लिए प्रदेश सरकार को छह करोड़ रुपये की कार्य योजना भेजी है। शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, देवरिया व गोरखपुर के सुदूर क्षेत्रों के लिए यह योजना बनाई गई है। 

विज्ञापन


इसके अंतर्गत आईआईटी बीएचयू शहरी सॉलिड वेस्ट, कृषि अपशिष्ट व बायोमास से मेथेनाल उत्पादन प्लांट की डिजाइन, विनिर्माण और कमीशनिंग की योजना पर काम करेगा। इस काम पर पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा, मेथेनाल से चलने वाले 120 केवी के 20 जनरेटर सेट पर पांच करोड़ रुपये का खर्च आएगा। साथ ही, एक करोड़ रुपये मेथेनाल ईंधन के लिए तय किए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें