लखनऊ का नाम सुनते ही दिल बाग-बाग हो उठता है। यहां की नजाकत-नफासत को कैमरे के सामने उतारना ही मेरी पहली चुनौती है।
टीवी सीरियल हमसफर की लांचिंग के लिए बुधवार को शहर पहुंची टीवी कलाकार शिव्या ने ये बात कही।
होटल ताज में आयोजित लांचिंग समारोह में एक टैलेंट हंट से चुनकर टीवी सीरियल में पहुंची मूल रूप से शिमला निवासी शिव्या ने बताया कि कई ऑडिशन के बाद उनका चयन हुआ और उन्हें उनके स्टाइल मूड के हिसाब से लखनऊ की जिम्मेदार लड़की का किरदार निभाने को मिला।
साथ आए टीवी कलाकार हर्षद ने बताया कि फिलहाल टीवी सीरियलों के बारे में वो सोच रहे हैं। शो में शिव्या लखनऊ निवासी फैशन डिजाइनर और हर्षद फैशन हाउस के मालिक का किरदार निभा रहे हैं।
लांचिंग के मौके पर मौजूद पूर्व आईएएस अनीस अंसारी ने पत्रकार वार्ता के दौरान टीवी कलाकारों को एक्टिंग की टिप्स दी। उन्होंने कहा कि लखनऊ को दिखा रहे हैं तो डायलॉग डिलीवरी में तलफ्फुज पर काम करना होगा।
मौके पर फैशन डिजाइनर अस्मां हुसैन की मौजूदगी में स्टूडेंट्स ने रैंपवॉक भी किया।