नवयुग महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय
लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय के हिंदी विभाग की नवज्योतिका संस्था की ओर से बृहस्पतिवार को गोस्वामी तुलसीदास और मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई। इस माैके पर हुई संगोष्ठी में विशिष्ट वक्ता शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के प्रो. यशवंत कुमार विरोदय ने कहा कि तुलसीदास का रामराज्य और प्रेमचंद का ग्राम स्वराज आज भी अधूरा है।
नेशनल पीजी कॉलेज हिंदी विभाग के प्रो. रामकृष्ण जायसवाल ने कहा कि प्रेमचंद का पूरा साहित्य भारतीय नारी के विभिन्न चरित्रों से ओतप्रोत है। क्रिश्चियन काॅलेज के ऋषि कुमार मिश्रा ने कहा कि तुलसी ने राम के माध्यम से मानवीय मूल्यों की स्थापना की। नवयुग महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय, डाॅ. अपूर्वा अवस्थी, डाॅ. अंकिता पांडे, डाॅ. मेघना यादव ने भी अपनी बात रखी।