फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर तुलसी को याद करेगा नगर

Tue, 13 Aug 2013 12:58 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कालजयी रचना श्रीरामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास को उनकी जयंती पर मंगलवार को नगर याद करेगा।
विज्ञापन


उनकी जयंती पर सम्मान समारोह, गोष्ठी, कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।

अवधी विकास संस्थान की ओर से यूपी प्रेस क्लब में दोपहर दो बजे से तुलसी का राजनैतिक संदर्भ एवं वर्तमान विषय पर संगोष्ठी होगी।

गोष्ठी के बाद संस्थान की ओर से गोमतीनगर के संत गाडगे प्रेक्षागृह में आयोजित तृतीय तुलसी जयंती-2013 में विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

संस्थान के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि नोमान मलिक को तुलसी अवध श्री सम्मान से नवाजा जाएगा।

इसके अलावा अवध गौरव-2013 सम्मान से गिरीश नारायण पांडेय (साहित्य), कुंवर मृदुल राकेश (विधि क्षेत्र), हिमांशु शर्मा (फिल्म लेखन),  एसएस महेंदी (कला क्षेत्र), नवल शुक्ला (उद्घोषक) को नवाजा जायेगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर कथक संध्या, लोक गीत, लोक गायन व अवधी में लघु नाटिका का भी मंचन होगा। श्री रामलीला समिति ऐशबाग की ओर से रामलीला मैदान में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें