फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक हाथ में तुलसी, दूजे में दीप... 2100 महिलाओं ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

विज्ञापन
बाबू स्टेडियम के अटल बिहारी हाल में तीज का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
लखनऊ। हरियाली तीज पर रविवार को एक साथ जुटीं 2100 महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण और विश्व शांति का अनूठा संदेश दिया। शिवि शिल्प ग्राम की संस्थापिका पुनीता भटनागर के नेतृत्व में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के अटल बिहारी हाॅल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। महिलाओं ने एक हाथ में तुलसी का पौधा और दूसरे हाथ में दीप लेकर विश्व शांति व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसी के साथ कार्यक्रम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। कार्यक्रम में 2100 महिलाएं हरी साड़ी, हरी चूड़ियां और लाल बिंदी में नजर आईं।
विज्ञापन

इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम की ओर से मुंबई से पहुंचीं प्रीति सिंह ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की ट्रॉफी और गोल्ड मेडल पुनीता भटनागर व उनकी टीम को प्रदान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपाली गुप्ता, विनीता श्रीवास्तव, सुमन मणि, दुर्गेशनंदनी, मनिंदर, अर्चना और श्वेता ने भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खर्कवाल ने कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी।
विज्ञापन

बता दें कि इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एक वैश्विक संस्था है, जो लोगों की अनूठी प्रतिभाओं, असाधारण उपलब्धियों और अनोखे कार्यों को दर्ज और प्रमाणित करती है।

बाबू स्टेडियम के अटल बिहारी हाल में तीज का आयोजन किया गया। 

बाबू स्टेडियम के अटल बिहारी हाल में तीज का आयोजन किया गया। 

बाबू स्टेडियम के अटल बिहारी हाल में तीज का आयोजन किया गया। 

बाबू स्टेडियम के अटल बिहारी हाल में तीज का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें