फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लूटपाट करने के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विक्रांत खंड स्थित होटल तमाशा इन के पास नौ मई को मारपीट और लूटपाट करने के तीन आरोपियों को विभूतिखंड पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गोंडा निवासी अमरजीत सिंह, अजय कुमार गुप्ता, विवेक सिंह और सौरभ सिंह है। नौ मई की रात होटल के पास 12 लोगों ने अयोध्या निवासी राहुल दुबे और उनके दो दोस्तों पर हमला किया था। उनकी सोने की चेन, मोबाइल व नकदी लूट ली थी। राहुल ने 10 मई को विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। विवेचना में नौ आरोपियों के नाम सामने आए थे। पुलिस ने इसी मामले में पांच जून को प्रमिश सिंह, सन्नी सिंह और संदीप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें