5 अक्टूबर को वाराणसी में जनता और पुलिस के बीच हुए संघर्ष की असली वजह वीडियो में सामने आई है। जानिए इससे क्या राज निकले। संतों की अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान सोमवार को गोदौलिया पर हुए बवाल की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
वीडियो फुटेज से पता चला है कि भीड़ में सबसे आगे लाल झंडी लेकर चल रहे करीब 50 युवकों ने माहौल बिगाड़ा। उन्होंने ही सबसे पहले पुलिस पर पथराव शुरू किया।
कांग्रेस नेताओं और संतों ने भी पुलिस और भीड़ को उकसाया। पथराव के बाद भगदड़ मच गई। इससे कुछ ही देर में भीड़ बेकाबू हो गई। लोगों ने अपने घरों में ईंट, दूकानों के सामने लगी पटिया के टुकड़े उखाड़कर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
पुलिस का कहना है कि लाल झंडी लेकर चलने वाले युवक हिंदू युवा वाहिनी के थे। गोदौलिया पर रहने वाले लोगों का साफ कहना है कि घटना के लिए वे कतई जिम्मेदार नहीं हैं।