अयोध्या में ठंड से बचाव के लिए सड़क के किनारे अलाव ताप रहे लोगों पर भूसे से भरा ट्रक पलट गया। इस हादसे में 2 लोगों की जान चली गई जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है। क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया गया है, पुलिस मौके पर मौजूद है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक कोतवाली अयोध्या के कुढ़ा केशवपुर के पास वैतरणी घाट पर मंगलवार सुबह करीब 12 लोग सड़क के किनारे बैठकर अलाव ताप रहे थे। तभी एक भूसे से लदा ट्रक इन लोगों पर पलट गया।
विज्ञापन
3 of 4
हादसा
- फोटो : amar ujala
हादसे के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया गया। अब तक चार लोगों की लाशें मिल चुकी हैं।