सूचना पर आई पुलिस उन्हें इलाज के लिए अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक निर्भयनरायन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि अध्यापिका ने सिर में हेलमेट पहन रखा था, वह हादसे में टूट गया। सिर में अत्याधिक चोट व रक्तस्राव से उनकी जान चली गई। ट्रक को कब्जे में लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, चली गई युवक की जान
मनकापुर-रेहराबाजार मार्ग पर बनकसिया मोड़ के पास सोमवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार धानेपुर बाजार निवासी शुभम गुप्ता (24) व रवि पटवा (33) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर आई पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर ले गई, जहां डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया।
दूसरे घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। परिजनों के मुताबिक, रात करीब 11 बजे अयोध्या से वापस लौट रहे थे। दतौली चौकी प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही छानबीन की जा रही है।
24 नवंबर को थी बेटी की शादी
परिजनों ने बताया कि शिक्षिका सविता सिंह अपने पति पंकज कुमार सिंह के साथ अयोध्या में रहती थीं। पंकज बाल्मीकि इंटर कालेज विक्रमजोत बस्ती में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। मृत शिक्षिका के एक पुत्र व एक पुत्री है। आगामी 24 नवंबर को बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं।