फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती के करीबी अफसर रहे नेतराम के 11 ठिकानों पर पड़े छापे, 100 करोड़ की संपत्ति के मिले दस्तावेज

Wed, 13 Mar 2019 06:11 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने मायावती के प्रमुख सचिव रहे पूर्व आईएएस नेतराम और कपड़ा कारोबारी विष्णु वल्लभ रस्तोगी व दो अन्य कारोबारियों के 11 ठिकानों पर मंगलवार को छापे मारे। इस दौरान अफसरों को दोनों जगहों से करोड़ों रुपये की अघोषित संपत्ति के दस्तावेज मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन


चर्चा है कि नेतराम के घर से 100 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज मिले। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। अफसरों ने नेतराम व उनकी बेटी पूनम के दो बैंक खाते व दो लॉकर सीज कर दिए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मुंबई की एक कंपनी पर हुई कार्रवाई के दौरान कनेक्शन नेतराम से जुड़ने पर यह कार्रवाई की गई। नेतराम के अमीनाबाद स्थित मशहूर कपड़ा शोरूम गाढ़ा भंडार के मालिक विष्णु वल्लभ रस्तोगी समेत अन्य कारोबारियों से गहरे ताल्लुकात मिले, जिसके चलते ये भी कार्रवाई की जद में आ गए।

11 ठिकानों पर कार्रवाई
नेतराम के दो आवास पर : चारबाग स्टेशन रोड निकट चिंटल हाउस एवं गोमतीनगर के विशाल खंड तीन में 3/175 पर छापा। गोमतीनगर में देर रात तक दस्तावेज खंगाले गए।
विज्ञापन


गाढ़ा भंडार के 2 आवास व 5 शोरूम पर : नाका थाना के दुगावां स्थित आवास व कपूरथला-फैजाबाद रोड समेत कुल 5 शोरूम पर। यहां आयकर चोरी व अघोषित निवेश के दस्तावेज मिले।

दो कारोबारियों के दो शोरूम पर : इनमें एक अमीनाबाद थाना, दूसरा फैजाबाद रोड के नीलगिरी के पास। खरीद-फरोख्त का विवरण व दस्तावेज जब्त।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें