लखनऊ। बीबीडी के अनौरा कला में बृहस्पतिवार शाम को हुए सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक कन्नौज के विष्णुगंज निवासी सुशील सिंह ने चार दिन बाद दम तोड़ दिया। सुशील का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था।
अनौरा कला में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे किसान पथ पर इनोवा में पीछे से ट्रक टकरा गया था। इसके पीछे वैन घुस गई थी। फिर पीछे से आया कंटेनर वैन में भिड़ गया था। हादसे में ट्रक चालक सुशील व छह अन्य घायल हो गए थै। वैन सवार चिनहट के खंदक निवासी मजदूर शुभम (22) उनकी मां किरन (45) व पड़ोसी हिमांशु (18) और इनोवा सवार मुजफ्फरनगर के तबला वादक शहजाद की मौत हो गई थी। रविवार दोपहर सुशील ने भी दम तोड़ दिया।