फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवाहिता से छेड़छाड़, विरोध पर मारे थप्पड़

Tue, 28 Jan 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विवाहिता से छेड़छाड़, विरोध पर मारे थप्पड़
विज्ञापन
लखनऊ। बाराबंकी की रहने वाली विवाहिता से गुडंबा के ओवैस ने सरेराह छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपी ने उन्हें कई थप्पड़ मार दिए। पीड़िता ने गुडंबा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक तीन जनवरी का वह गुडंबा अपने मायके आई थीं। छह जनवरी को दोपहर तीन बजे पिता के साथ खरीदारी करने जा रही थीं। रास्ते में बाइक से आए ओवैस ने उन्हें रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
शोर मचाने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकला। इसके बाद वह ससुराल लौट गईं। 20 जनवरी का आरोपी ससुराल आ धमका और फिर छेड़छाड़ की। पीड़िता का आरोप है कि उनके पति ने बाराबंकी पुलिस से शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन



किरायेदार भाइयों ने महिला से की छेड़छाड़
लखनऊ। मड़ियांव निवासी एक युवती ने अपने किरायेदार ज्ञानेंद्र शुक्ला और उसके भाई अखिलेंद्र कुमार पर नशे में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। घटना शुक्रवार शाम की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। वहीं, अलीगंज निवासी शिक्षिका ने शोहदे पर उनसे अश्लीलता करने का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर अलीगंज विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक मामला 20 जनवरी का है। फुटेज खंगाली गई हैं। आरोपी की तलाश में टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें