लखनऊ। सूदखोर की प्रताड़ना से परेशान कृष्णानगर के विनयनगर की रहने वाली रिचा शुक्ला आत्महत्या करने संगम पहुंच गईं। परिजनों ने उन्हें तलाशा और मंगलवार को संगम क्षेत्र से घर ले आए। पुलिस ने सूदखोर आकाश सोनकर पर केस दर्ज कर लिया है।
रिचा शुक्ला के अनुसार एक वर्ष पहले 6 लाख रुपये के जेवर गिरवी रखकर सूदखोर आकाश से एक लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। आकाश को 2.80 लाख रुपये वापस भी किए। आकाश उनसे और रकम की मांगकर परेशान करने लगा। मना करने पर आकाश ने उसे मोहल्ले में बदनाम करने की धमकी दी।
रविवार को घर से आत्महत्या के इरादे से संगम पहुंच गईं। लापता होने पर पति अमित ने कृष्णानगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जानकारी पर परिजन, रिचा को घर ले आए। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि आरोपी आकाश पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।