फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 'बीमारी से परेशान हूं... मरने जा रहा हूं', मामा को भेजा ऑडियो मैसेज; फिर नदी में लगा दी छलांग

Sun, 01 Jun 2025 11:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में बीमारी से परेशान युवक ने मामा को ऑडियो मैसेज भेजकर नदी में छलांग लगा दी। बेटे के इस कदम से घबराए घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश की। लेकिन, उसका पता नहीं चल सका।   
विज्ञापन
नदी पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में ठाकुरगंज के बसंतकुंज निवासी शुभम कश्यप (23) ने शनिवार दोपहर मामा को व्हाट्सएप पर ऑडियो मैसेज भेजा। इसके बाद घैला पुल के पास नदी में छलांग लगा दी। पुलिस गोताखोरों व एसडीआरएफ की मदद से उनकी तलाश में जुटी रही। लेकिन, अंधेरा होने तक उनका पता नहीं चल सका था।

विज्ञापन


एडिशनल इंस्पेक्टर ने बताया कि शुभम ने मामा को ऑडियो मैसेज भेजा। इसमें कहा कि बीमारी से परेशान हूं, मरने जा रहा हूं...। मामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। अब रविवार को फिर से उनकी तलाश कराई जाएगी। 

सिर में तीन-चार ट्यूमर थे

बताया गया कि शुभम के परिवार में केवल मां है। उनके सिर में तीन-चार ट्यूमर थे और केजीएमयूस से इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह वह केजीएमयू दवा लेने गए थे। वहां से घर पहुंचे और फिर दोपहर को बिना किसी को कुछ बताए ही मामा को मैसेज कर नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें