फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेक्सटॉर्शन गिरोह का पर्दाफाश... तीन गिरफ्तार, छात्र को ब्लैकमेल करके मांग रहे थे 51 लाख

Sun, 01 Jun 2025 11:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में पुलिस ने सेक्सटॉर्शन गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये विधि छात्र को ब्लैकमेल करके 51 लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में चौक पुलिस ने शनिवार को सेक्सटॉर्शन गिरोह का पर्दाफाश किया है। इन्होंने सभासद के भतीजे व विधि छात्र को ब्लैकमेल करके 51 लाख रुपये की मांग की थी। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में एक सराफ भी है। सराफ ने छात्र का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। पीड़ित से दस हजार रुपये ऐंठ भी चुके थे।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी चौक स्थित बान वाली गली निवासी सराफ रितेश वर्मा, ठाकुरगंज का जेबीपी लॉन का पार्किंग संचालक फैज और मो. मुरसल उर्फ मूसा है। मामले में छात्र ने 12 मई को केस दर्ज कराया था। 

तीन माह पहले छात्र की दोस्ती स्नैपचैट से सुम्बुल कमाल से हुई थी। 11 फरवरी को सुम्बुल के कहने पर वह उससे मिलने जेबीपी लॉन की पार्किंग गया था। वहां तीनों आरोपियों ने छात्र का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था।

फैज ने रची थी साजिश

इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित ने कुछ नंबर दिए थे। इनके आधार पर कॉल डिटेल खंगाली तो गिरोह का भंडाफोड़ हो गया। पूछताछ में फैज ने बताया कि पूरी साजिश उसने रची थी। मामले में आरोपी सुम्बुल की भूमिका की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें