लखनऊ। बीमारी से परेशान सचिवालय में पूर्व विशेष सचिव हेरंभ मिश्र (63) ने आत्महत्या कर ली। वह हजरतगंज के डालीबाग स्थित ऑफिसर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। हेरंभ मानसिक रूप से बीमार थे, जिनका नूर मंजिल में इलाज भी चल रहा था।
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि हेरंभ मिश्र ने वर्ष 2021 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। नौकरी के दौरान ही उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी थी। परिवार में उनकी पत्नी निधि और बेटी सुमेधा व रुपाली हैं। दामाद मुकेश पांडे ने बताया कि उनके ससुर डिप्रेशन में रहते थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे नौकरानी उनके कमरे में सफाई करने गई तो हेरंभ का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। हेरंभ को अन्य बीमारियां भी थीं। उनकी एक बेटी सचिवालय में अनुभाग अधिकारी हैं।