फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तंगी से परेशान हार्डवेयर कारोबारी ने लगा लिया फंदा

Mon, 08 Dec 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम क्षेत्र में शनिवार देर रात हार्डवेयर कारोबारी रामबाबू गौड़ (55) ने आर्थिक तंगी और व्यापार में लगातार हो रहे नुकसान से परेशान होकर लोहे की चेन से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि इंदिरानगर स्थित मुंशी पुलिया निवासी रामबाबू गौड़ ने करीब एक वर्ष पहले जानकीपुरम में मौर्य भट्ठे के पास हार्डवेयर की दुकान खोली थी। दुकान न चल पाने से वह काफी समय से मानसिक तनाव में थे। शनिवार सुबह किसी बात पर रामबाबू और उनकी पत्नी सरोजिनी में कहासुनी हो गई। इसके बाद वह बिना कुछ बताए दुकान के लिए निकल गए। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन परेशान हो रहे थे।



देर रात रामबाबू ने पत्नी को वीडियो कॉल कर आर्थिक तंगी के चलते फंदा लगाने की बात कही। यह सुनकर सरोजिनी घबरा गईं और तुरंत बेटे निर्मल को जानकारी दी। निर्मल ने दुकान के पास में रहने वाले पड़ोसियों को सूचना दी और दुकान पहुंचे। दुकान के मुख्य शटर का ताला बाहर से लगा मिला, जबकि बगल का छोटा शटर अंदर से बंद था। निर्मल और स्थानीय लोगों ने शटर का ताला तोड़ा। अंदर रामबाबू का शव पंखे से लोहे की चेन के सहारे लटका मिला। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन




लोन की किस्तें भी नहीं कर पा रहे थे जमा
परिवार वालों ने बताया कि दुकान बिल्कुल नहीं चल रही थी। रामबाबू दुकान खाली भी कर रहे थे। इसी बीच लोन पर लिए गए घर की किस्तें भी नहीं कर पा रहे थे। कमाई न होने से वह काफी परेशान थे। परिवार में पत्नी सरोजिनी, बेटा और एक विवाहित बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें