फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉक्टर के दो मंजिला मकान में लगी आग, इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से हादसा

Mon, 08 Dec 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आज बुझाते दमकल कर्मी।
विज्ञापन
लखनऊ। स्वास्थ्य मंत्रालय में तैनात और कृष्णानगर के आजादनगर निवासी डॉ. वरुण कुमार गुप्ता के दो मंजिला मकान में आग लग गई। इसमें उनकी गृहस्थी जल गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक गाड़ी से आग पर काबू पाया। इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. वरुण कुमार के अनुसार रविवार दोपहर वह परिवार के साथ पहली मंजिल पर बने कमरे में थे। तभी उन्हें पड़ोसियों को शोर सुनाई पड़ा। बाहर निकलने पर देखा कि मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे से धुएं का गुबार और आग की लपटें उठ रही थीं। आनन-फानन उन्होंने घटना की जानकारी दमकल को दी। वह लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे।
तारों के मकड़ जाल के चलते घर तक नहीं पहुंच सकी बड़ी गाड़ी : कुछ ही देर में एफएसओ धर्मपाल सिंह एक बड़ी और एक छोटी गाड़ी के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ ही दूर पहले तारों के मकड़जाल के चलते बड़ी गाड़ी डॉ. वरुण के घर तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में एफएसओ व उनकी टीम ने एक ही गाड़ी से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

एफएसओ ने बताया कि दूसरी मंजिल पर कमरे के बाहर रखे इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। डॉक्टर ने बताया कि हादसे के कारण कमरे में रखा टीवी, रेफ्रिजरेटर, बेड, पंखा और गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें