फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कर्ज से परेशान हूं, लिखकर खिलौना दुकानदार ने दी जान

Fri, 12 Dec 2025 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। मैं कर्ज से परेशान हूं, लोग अपने रुपये मांग रहे हैं..., सब लोग अपना ख्याल रखना... यह बात सुसाइड नोट में लिखकर बुधवार को गुडंबा के कल्याणपुर निवासी खिलौना दुकानदार रतन लाल श्रीवास्तव (68) ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रतन लाल श्रीवास्तव कल्याणपुर स्थित मीरा मेंशन में परिवार के साथ रहते थे। घर से कुछ ही दूर उनकी दो दुकानें हैं। रतन के बेटे अपूर्व ने बताया कि बुधवार शाम पिता अपनी दुकान पर थे, जबकि कर्मचारी दूसरी दुकान में थे। शाम करीब 5:30 बजे कर्मचारी दूसरी दुकान पर पहुंचे तो उन्हें पिता को पंखे से गमछे के सहारे लटका देखा। कर्मियों ने इसकी जानकारी अपूर्व व घरवालों को दी। घरवालों ने उन्हें नीचे उतारा और लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कान पर मिले चोट के निशान

चौकी प्रभारी मनीष कुशवाहा ने बताया कि कमरे से रतन लाल के पास से तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने व्यापार के लिए लिया गया कर्ज न लौटा पाने और काम अच्छा न चलने की बात लिखी है। रतन के बाएं कान के ऊपर चोट का निशान भी था। घरवालों ने फंदे से उतारते समय गिरने के कारण चोट लगने की बात कही है। पोस्टमॉर्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। परिजन तहरीर देंगे तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्याें के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें