फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कसना फीडर में गड़बड़ी, 12 गांवों की बिजली गुल

Fri, 20 Dec 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हलोर (रायबरेली)। शिवगढ़ उपकेंद्र से निकले कसना फीडर में फॉल्ट आने से शिवगढ़ और महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के करीब 12 गांवों की बिजली गुल रही। इससे लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। बृहस्पतिवार की सुबह भी बिजली नहीं आई। जब दोपहर 12 बजे बिजली आई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


कसना फीडर से पड़रिया, कसना, रीवां, राजापुर, बदावर, अलीपुर, मझिगवां, कुशलगंज समेत 12 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। रात में करीब दो बजे लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे फीडर से जुड़े गांवों की बिजली गुल हो गई। रात में गई बिजली दोपहर 12 बजे आई।

मझिगवां गांव निवासी पूर्व प्रधान शत्रोहन सोनी, महेंद्र श्रीवास्तव, रामू मिश्रा, धर्मेश चतुर्वेदी व अलीपुर गांव निवासी कुलदीप सिंह, हौशिला प्रसाद तिवारी, तेजभान सिंह, भानू सिंह, संजय सिंह, सत्येंद्र दुबे ने बताया कि बिजली आने-जाने का कोई समय नहीं होता। जब चाहते हैं बिजली काट देते हैं।
विज्ञापन


जब कभी बिजली गुल होती है, तो अभियंताओं व उपकेंद्र के कर्मचारियों का फोन भी नहीं उठता। अवर अभियंता हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लाइन में फॉल्ट होने से बिजली बंद थी। दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें