फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेमीफाइनल में विवेक सिंह को हराकर फाइनल में पहुंचे त्रयम्बकेश्वर

Wed, 21 Jan 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। फिरोज गांधी काॅलेज के मैदान पर मंगलवार को शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 14 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

नाकआउट आधार पर आयोजित प्रतियोगिता के प्रथम मैच में त्रयम्बकेश्वर शुक्ला ने कुशाग्र अग्रहरि को हराया। दूसरे मैच में विवेक सिंह ने अनुभव सिंह को हराया। तीसरे मैच में अनुराग ने आशीष यादव को, चतुर्थ मैच में प्रसेन्द्र राम ने ओमकुमार को, पांचवें मैच में आदर्श गुप्ता ने अंश कसौधन को और महिमा तिवारी ने शिवानी को पराजित किया।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल मैच में त्रयम्बकेश्वर ने अमर बहादुर को, विवेक सिंह ने अनुराग को, प्रसेन्द्र राय ने आदर्श को तथा आदर्श गुप्ता ने महिमा तिवारी को हराया। प्रथम सेमीफाइनल मैच में त्रयम्बकेश्वर ने विवेक सिंह को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच कल खेला आएगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार त्रिपाठी, क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष प्रो. एनके सिंह एवं शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। क्रीड़ा समिति के सदस्य एवं प्राध्यापकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया । डा. शामिनी श्रीवास्तव, डॉ.सत्यजीत सिंह, डॉ.अभय सिंह, डॉ.सुमित कुमार एवं अनीता वाजपेयी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। संचालन श्रीलाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें