लखनऊ। शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम में सोमवार को सेवा बख्शीश समारोह में देशभर से आए संत समाज व अनुयायियों ने ब्रह्मलीन साईं चांडूराम साहिब को श्रद्धांजलि दी। साईं चांडूराम साहिब के पुत्र साईं मोहनलाल और साईं हरीशलाल ने आश्रम की सेवा ग्रहण कर उनकी गद्दी संभाली।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पूर्व मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। साईं चांडूराम के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।
साईं मोहनलाल व साईं हरीशलाल ने कहा, आश्रम सेवा और सिमरन का स्थान है। ब्रह्मलीन साईं की ओर से आश्रम में शुरू की गई मानव कल्याण की सेवाएं निरंतर चलती रहेंगी। सिंध वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र कुमार भवनानी, विश्व सिंधी हिंदू फाउंडेशन ऑफ एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरमुख जगवानी और एडवाइजर राजा राम ने बताया कि 26 जनवरी को सिंधी समाज की झांकी नई दिल्ली में निकलेगी। इसमें संत साईं चांडूराम साहिब के आदर्शों को भी चित्रित किया जाएगा।
इंदौर से आए दादा ईश्वर झामनानी ने संत साईं के संस्मरण सुनाए। कार्यक्रम में लखनऊ सिंधी समाज के मुखी डॉ. घनश्याम दास भवनानी, सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, हंसराज राजपाल, ओम प्रकाश ओमी, संजय जैसवानी, इंदर कालानी, अशोक चांदवानी, सुदाम चंद चांदवानी, राजेश सुमानी, प्रदीप मुरझानी, नानक राम खटवानी, भीमन दास रायतानी आदि मौजूद रहे।
शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम में सोमवार को आयोजित सेवा बख्शीश समारोह में ब्रह्मलीन साईं चांडूरा