फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सबीले इमाम हुसैन में अलीगंज अग्निकांड के 15 मासूमों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
मृतकों को श्रद्धांजलि देते संस्था के सदस्य।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। मुहर्रम की आठवीं तारीख पर अमायरा फाउंडेशन की ओर से बुधवार शाम 6:30 बजे सबीले इमाम हुसैन का आयोजन किया गया। इस दौरान अलीगंज अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 मासूम बच्चों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई और उनकी मगफिरत के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन



फाउंडेशन के जनरल सेक्रेटरी रियाज-उल-हक ने कहा कि मुहर्रम इंसानियत, सब्र और कुर्बानी का संदेश देता है। उन्होंने हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और रिहायशी क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की।

उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता अब्दुल वाजे ने कहा कि यह हादसा गंभीर लापरवाही का नतीजा है। दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्था अजादारों की सेवा के साथ पुलिस-प्रशासन का भी सहयोग कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और संस्था के पदाधिकारियों ने भाग लेकर दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें