फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नुक्कड़ नाटक से सफदर हाशमी को दी श्रद्धांजलि

Thu, 02 Jan 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सफदर हाशमी की याद में नुक्कड़ नाटक करते कलाकार।
विज्ञापन
लखनऊ। नाटककार, निर्देशक, गीतकार और कलाविद रहे सफदर हाशमी को उनके 36वें शहादत दिवस पर बुधवार को याद किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक ‘और करो तुम जय-जयकार’ का मंचन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन और अमुक आर्टिस्ट ग्रुप की ओर से आलमबाग स्थित सवारी माल डिब्बा कारखाना परिसर में यूनियन के शाखा मंत्री अरविंद सिंह, सहायक मंत्री दिनेश चंद्र ने सफदर हाशमी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उत्तर रेलवे सांस्कृतिक संगठन के संयोजक अभिनीत जैन ने कहा कि 12 अप्रैल 1954 को जन्मे सफदर हाशमी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में एमए किया। सूचना अधिकारी बने लेकिन मेहनतकशों की आवाज उठाने के लिए उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया।


संस्कृतिकर्मी अनिल मिश्रा गुरुजी के लेखन व निर्देशन से सजे नुक्कड़ नाटक ‘और करो तुम जय-जयकार’ पर अमुक ग्रुप के नाट्यकर्मियों ने प्रभावी प्रस्तुति दी। इसमें संसद व्यवस्था, शासन-तंत्र, सामाजिक अव्यवस्थाओं व कुरीतियों पर कटाक्ष किया गया। नाटक में इश्तिा वाष्णेय, रामचरन, दानिश, अर्चना जैन, कंवलजीत, अरविंद सिंह, अभिषेक पाल ने अभिनय किया है। संगीत निर्देशन संतोष विश्वकर्मा का रहा। इस मौके पर अनिल किशोर शुक्ल, मनोज मिश्र, राकेश राय, राजवीर रतन, अनूप मिश्र, धरमश्री, अभिषेक राजपूत, सेक्शन इंजीनियर जितेंद्र कुमार व रीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें