फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहीद अमरेंद्र बहादुर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

Mon, 23 Mar 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शहीद अमरेंद्र बहादुर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि।
विज्ञापन
निगोहां। देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूत शहीद अमरेंद्र बहादुर सिंह की स्मृति में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेना के अधिकारी व अन्य सेवानिवृत्त जवान, जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

निगोहां गांव के रहने वाले जंगबहादुर सिंह के बड़े बेटे अमरेंद्र बहादुर सिंह 22 मार्च 2002 में कारगिल युद्ध के दौरान घुसपैठियों से मोर्चा लेने के दौरान शहीद हुए थे। पति के शहीद होने के दो साल बाद पत्नी सोनिया सिंह की भी मृत्यु 2004 में हो गयी थी। शहीद की दो बेटियां हैं।
राजपूत बटालियन के सूबेदार मध सिंह ने शहीद के स्मृति स्थल पर ध्वजारोहण करते हुए शहीद के चित्र पर फूल माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने शहीद अमरेन्द्र बहादुर सिंह की याद में गेट बनाए जाने की मांग उठाई गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक अमरेश रावत, राजपूत बटालियन से हवलदार कृष्ण कुमार, अरुण कुमार,नायक नखत सिंह,सिपाही मुकेश गुर्जर,संतोष कुमार, भूतपूर्व सैनिक मनोज सोनी, प्रतीक शुक्ला, मनमोहन तिवारी, ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला,व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र दीक्षित आदि मौजूद रहे।

शहीद अमरेंद्र बहादुर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि।

शहीद अमरेंद्र बहादुर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें