फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक से शुरू होंगे लखनऊ फॉल्कंस टीम के ट्रायल

विज्ञापन
लखनऊ फॉल्कंस
विज्ञापन
लखनऊ। इकाना समूह के स्वामित्व वाली लखनऊ फाॅल्कंस टीम ने यूपी टी-20 लीग के लिए ओपन ट्रायल्स की घोषणा कर दी है। एक से तीन जुलाई तक इकाना स्टेडियम में चलने वाली चयन प्रक्रिया के लिए प्रदेश भर से अभी तक 500 से अधिक खिलाड़ी अपना पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन

जो खिलाड़ी ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पाए हैं, वे ऑफलाइन भी इकाना स्टेडियम में पहुंचकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। ऑफलाइन पंजीकरण निर्धारित ट्रायल दिवस पर सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक स्थल पर होगा। चयन प्रक्रिया का संचालन लखनऊ फाल्कन्स के कोचिंग स्टाफ की देखरेख में किया जाएगा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर यूपी टी-20 लीग के सीजन 4 के लिए प्रतिभाओं का चयन होगा। यह उभरते खिलाड़ियों को पेशेवर क्रिकेट की ओर पहला कदम बढ़ाने का अवसर देगा।
सभी प्रतिभागियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर स्थल पर पहुंचना होगा। एक जुलाई को लखनऊ के वे प्रतिभागी रिपोर्ट करेंगे जिनके नाम ए से पी अक्षर से शुरू होते हैं।
विज्ञापन

दो जुलाई को लखनऊ के वे प्रतिभागी आएंगे, जिनके नाम क्यू से जेड अक्षर से शुरू होते हैं। इसी दिन बरेली, रायबरेली और बहराइच मंडल के प्रतिभागी भी रिपोर्ट करेंगे। तीन जुलाई को उत्तर प्रदेश के शेष सभी मंडलों और जिलों के प्रतिभागी शामिल होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें