फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज हाउस में कोविड अस्पताल का ट्रायल रन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए हज हाउस में एचएएल द्वारा तैयार किया जा रहा कोविड अस्पताल भी जल्द शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

अस्पताल का ट्रायल रन रविवार शाम से करने की तैयारी है। प्रशासन की योजना है कि सब कुछ ठीक रहा तो दस तारीख यानी सोमवार से अस्पताल में भर्ती भी शुरू कर दी जाएगी।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शनिवार को अस्पताल के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान वहां बेडों व उपकरणों के समीक्षा हुई।
जिलाधिकारी के अनुसार रविवार शाम से ट्रायल शुरू करने की तैयारी है। इससे पहले अन्य तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। इसके साथ ही ट्रायल रन दुरुस्त रहने पर सोमवार से अस्पताल को शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

एचएएल व राज्य सरकार के सहयोग से स्थापित हो रहा यह अस्पताल 255 बेड की क्षमता का होगा। डीआरडीओ की ओर से अवध शिल्पग्राम में संचालित अस्पताल के बाद शहर का यह दूसरा बड़ा अस्थायी अस्पताल होगा।
विज्ञापन

अवध शिल्पग्राम कोविड अस्पताल में 13 हजार लीटर ऑक्सीजन और पहुंची
अवध शिल्पग्राम में बनाए गए डीआरडीओ के कोविड अस्पताल में शनिवार को 13 हजार लीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति और की गई। इससे पहले शुक्रवार को एक टैंकर ऑक्सीजन अस्पताल पहुंची थी। वहीं, शनिवार रात तक अस्पताल में 32 मरीजों की और भर्ती के साथ कुल रोगियों की संख्या 136 हो गई। आईसीयू में भर्ती 136 मरीजों में से 10 रोगी वेंटिलेटर पर हैं। इससे आईसीयू फुल हो गया। ध्यान रहे कि अस्पताल कुल 505 बेड का है। इसमें से 250 बेडों का शुभारंभ किया जा चुका है। जबकि शेष बेड पर इलाज की सुविधा रविवार से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें