फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश से मैलानी, गोंडा रेलखंड पर गिरे पेड़, ऐशबाग-गोरखपुर पैसेंजर निरस्त

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलते पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मैलानी, गोंडा समेत कई रेलखंडों पर ट्रैक किनारे पेड़ गिरने से ओएचई (ओवरहेड उपकरण) बाधित हुई और ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। रविवार को ऐशबाग-गोरखपुर पैसेंजर (55062) निरस्त कर दी गई, जबकि नेपालगंज रोड-वाराणसी एक्सप्रेस (14214) भी 28 को परिचालन कारणों से निरस्त रहेगी। रेलवे की टीम ने तत्काल मोर्चा संभालकर परिचालन सामान्य करने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि महाप्रबंधक उदय बोरवणकर के निर्देश पर नियंत्रण कक्ष से ट्रेनों और रेलखंडों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैक, पुल, ओएचई, सिग्नल व दूरसंचार व्यवस्था की निगरानी के साथ जलभराव वाले क्षेत्रों में मानसून पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। पंपों से जल निकासी, मिट्टी कटाव रोकने के लिए बोल्डर पैकिंग और ड्रेनेज सफाई का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें