फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेड़ गिरा, टूटे तार, दो लाख की आबादी ने झेला बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ/ माल। बारिश से सोमवार को शहर और ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। फीडर में खराबी, पेड़ गिरने और तार टूटने से दो लाख आबादी ने बिजली संकट झेला। जरूरी काम प्रभावित हुए और पेयजल की दिक्कताें से भी दो-चार होना पड़ा। माल उपकेंद्र से पोषित तीन फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित होने से करीब एक लाख लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जेई राजकुमार ने बताया कि नरायनपुर फीडर से जुड़े गांवों की बिजली बारिश की वजह से आई खराबी से सोमवार सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रही। माल फीडर की आपूर्ति तार टूटने से सुबह छह बजे से आठ बजे तक बाधित रही। गहदेव फीडर से जुड़े गांवों की बिजली सुबह 5:43 बजे से 10:45 बजे तक बंद रही। फाल्ट सही कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।

पांच घंटे गुल रही 200 गांवों की बिजली
नगराम। समेसी उपकेंद्र के बहरौली, समेसी, मीरख नगर एवं आईपीडीएस नगराम सहित चारों फीडर से जुड़े करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति दोपहर 12 बजे ठप हो गई। अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि कुबहरा के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया था। बहरौली फीडर के भवानी बक्स का पुरवा के पास बिजली लाइन पर बबूल का पेड़ गिर गया। इस वजह से आपूर्ति प्रभावित हुई। पेड़ की कटाई-छंटाई कराकर आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति ठप, पानी का संकट गहराया

सरोजनीनगर। सुबह करीब 10 बजे से ठप नादरगंज पावर हाउस के चिल्लावां क्षेत्र की बिजली आपूर्ति दोपहर तीन बजे के बाद तक बहाल नहीं हो सकी। आपूर्ति बाधित से उपभोक्ताओं को पेयजल संकट भी झेलना पड़ा। दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई बार फोन करने के बाद भी अधिकारियों कॉल रिसीव नहीं की। वहीं, जैतीखेड़ा उपकेंद्र के चंद्रावल फीडर से जुड़े नटकुर स्थित अंबेडकर ट्रांसफार्मर की विद्युत आपूर्ति भी सुबह करीब पांच बजे से बाधित है। बंथरा और नीवा फीडर में सुबह से बिजली की आवाजाही बनी रहने से उपभोक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें