फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि के एएनओ ले. रजनीश कुमार यादव को थल सेना उप प्रमुख अवॉर्ड

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के 64 यूपी बटालियन एनसीसी के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) लेफ्टिनेंट डॉ. रजनीश कुमार यादव को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार की ओर से थल सेना उप प्रमुख अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस साल एनसीसी के कुल 18 पुरस्कार विजेताओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया है। इनमें से सिर्फ ले. रजनीश कुमार यादव का चयन उनकी सेवाओं, कैडेट्स के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के लिए किया गया। उनकी उपलब्धि पर लविवि के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बधाई दी। साथ ही एनसीसी उत्तर प्रदेश के उप महानिदेशक ब्रिगेडियर अमित चांद और 64, यूपी बटालियन एनसीसी लविवि के कमान अधिकारी कर्नल अनिमेष राय ने भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें