फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों पर इलाज, जमीन पर बेइलाज यही प्रदेश की नियति: अखिलेश

Fri, 21 May 2021 07:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आंकड़ों और जुबानी दावों के साथ सरकार प्रदेश में कोरोना संक्रमण, ब्लैक फंगस पर हवाई कंट्रोल कर रही है।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आंकड़ों और जुबानी दावों के साथ सरकार प्रदेश में कोरोना संक्रमण, ब्लैक फंगस पर हवाई कंट्रोल कर रही है। कागजों पर इलाज, जमीन पर बेइलाज यही प्रदेश के नियति बन गई है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना महामारी और ब्लैक फंगस के आतंक के बीच सरकार सच को पूरी तरह नकारने, जनता में भ्रम फैलाने और झूठी वाहवाही लेने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है। शहर से गांव तक पूरे राज्य में चिकित्सा व्यवस्था बर्बाद कर दी गयी है। कोरोना संक्रमण, ब्लैक फंगस सबको जुबानी दावों से कंट्रोल किया जा रहा है तो टीकाकरण का हाल बुरा है।  दवा, इलाज के लिए हाहाकार मचा है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी मान लिया है कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों से भी कोरोना रोधी टीकाकरण के मामलों में बहुत पीछे है। कागजों पर इलाज, जमीन पर बेइलाज यही प्रदेश की नियति हो गयी है। अव्यवस्थाएं छुपाए नहीं छुप रही हैं। अभी भी रोज मौतें हो रहीं हैं। दवा, इंजेक्शन, समय से इलाज के अभाव के साथ इनकी कालाबाजारी पर सरकार रोक नहीं लगा पायी। अभी भी समय है कि सरकार व्यवस्था में जो कमियां उजागर हो रही हैं, उनके प्रति सकारात्मक रुख अपनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें