फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूपी में होगा सलमान खान वाली बीमारी का इलाज

Tue, 10 Nov 2015 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार सलमान खान के चेहरे की मुस्कान को छीनने वाली बीमारी ट्रैजमाइनल न्यूरैलजिया का इलाज अब पीजीआई में भी संभव है। सलमान को इसके इलाज के लिए विदेश जाना पड़ा था। क्योंकि इस बीमारी में चेहरे के एक तरफ असहनीय दर्द होता है।
विज्ञापन


यह जानकारी पीजीआई में सोमवार को इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन पेन मैनेजमेंट में कार्यक्रम के आयोजन सचिव प्रो. अनिल अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि इस दर्द का कारण दिमाग में ट्यूमर मल्टीपल स्केलोरोसिस होता है।

50 फीसदी लोगों में इस दर्द का कारण स्पष्ट नहीं होता है। ऐसे में रेडियो फ्रीक्वेंसी लीजनिंग तकनीक से दर्द से निजात दिलाई जाती है। जबकि 10 से 15 फीसदी लोगों में सुपीरियर सेरीब्रल आर्टरी के ट्रैजमाइनल नर्व पर दबाव पड़ने के कारण ये दर्द होता है।
विज्ञापन


मरीज युवा है तो न्यूरो सर्जन सर्जरी कर उसे ठीक करते हैं लेकिन अन्य मरीजों के रेडियो फ्रीक्वेंसी तकनीक ही कारगर है। इसमें एक निडल को ट्रैजमाइनल नर्व तक पहुंच कर उसका तापमान 65 डिग्री सेल्यिस तक 80 सेकेंड तक बढ़ाया जाता है। इससे नर्व के दर्द पैदा करने वाले फाइबर नष्ट हो जाते हैं और मरीज को दर्द से राहत मिल जाती है।
विज्ञापन

सिरदर्द भी बन रहा तनाव की वजह

एसजीपीजीआई के न्यूरोलॉजिस्ट प्रो. वीके पालीवाल ने बताया कि सिर दर्द भी कई प्रकार के होते है। माइग्रेन, तनाव से सिर दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव, ट्यूमर साइनस हेडेक शामिल है। माइग्रेन (आधा सीसी) में सिर के आधे हिस्से में दर्द होता है और उल्टी महसूस भी होती है।

इसलिए किसी तंत्रिका तंत्र के विशेषज्ञ से ही इलाज कराना चाहिए। सिर में किसी अन्य कारण से भी बार-बार दर्द है तो दवा लेने से पहले चिकित्सक से जरूर सलाह लें।

ऐसे करें बचाव
•6 से 8 घंटे की नींद जरूर लें
•सोने और जागने का शेड्यूल तय रखें
•टेंशन न लें, सामान्य रूप से जीने की आदत डालें
•योग, मेडिटेशन, हॉबी क्लास में जाएं
•एक्सरसाइज करें। इससे शरीर में एंडॉर्फिन हार्मोन का स्राव होता है ये दर्द निवारक होता है
•धूम्रपान और शराब से बचें
•लिक्विड डाइट लें
•गर्दन सहित शरीर के सभी जोड़ों को थोड़ी-थोड़ी देर पर स्ट्रेच करते रहे
•ज्यादा कॉफी और चाय न पिएं, इसमें मौजूद कैफीन से सिर दर्द होता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें