फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक्सप्रेसवे से कानपुर जाना पड़ेगा महंगा, शताब्दी, तेजस व वंदे भारत किफायती

विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का टोल तय कर दिया गया है। नेशनल हाईवे अथॅारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से तय किया गया यह टोल काफी महंगा है। टोल के अतिरिक्त ईंधन आदि खर्च भी आएगा। वहीं, कानपुर पहुंचने में भी करीब दो घंटे लगने की बात भी कही जा रही है। ऐसे में शताब्दी, तेजस, वंदे भारत जैसी वीआईपी ट्रेनें लोगों के लिए बेहतर विकल्प साबित होंगी, जो 1:10 घंटे में ही कानपुर पहुंचती हैं और किराया भी कम है।
विज्ञापन

3,600 करोड़ रुपये में बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को लेकर एनएचएआई अधिकारियों का दावा है कि एक्सप्रेसवे से रास्ता पार करने में 35 से 40 मिनट लगेंगे, जबकि विशेषज्ञों की मानें तो एक्सप्रेसवे शुक्लागंज तक ही जाएगा। ऐसे में लखनऊ से कानपुर पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे तक का समय लगेगा। दैनिक रेलयात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल सवाल उठाते हैं कि इसे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से बेहतर लखनऊ-उन्नाव एक्सप्रेसवे कहा जाना चाहिए। यह एक्सप्रेसवे उन्नाव के शुक्लागंज तक ही है। वहां से गंगापुल पार करते हुए जाजमऊ के रास्ते कानपुर जाना होगा। यहां नेशनल हाईवे व एक्सप्रेसवे के वाहन एक ही रोड से गुजरेंगे, जिससे जाम लगेगा और कानपुर के अंदर पहुंचने में समय भी लगेगा।

15 मई के बाद होगा उद्घाटन
एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 15 मई के बाद हो सकता है। उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व सड़क परिवहन मंत्री सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। मार्च में प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर उद्घाटन का अनुरोध किया गया था, ताकि अप्रैल में समय मिल जाए, लेकिन दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन 14 अप्रैल को होने के कारण एक्सप्रेसवे के शुभारंभ में समय लग रहा है।
विज्ञापन


489 में तेजस, 500 में मिलेगी शताब्दी
लखनऊ से कानपुर जाने वालों के लिए एक्सप्रेसवे की जगह ट्रेन से जाना काफी सस्ता पड़ेगा। तेजस एक्सप्रेस से कानपुर जाने पर चेयरकार का किराया 489 रुपये है। यह ट्रेन कानपुर तक 1:10 घंटे में सफर पूरा कर लेती है। वहीं, शताब्दी एक्सप्रेस में चेयरकार का किराया 500 रुपये है। यह ट्रेन 1:18 घंटे लेती है। वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया 490 रुपये है, जबकि चित्रकूट एक्सप्रेस, गोरखपुर-अहमदाबाद, साबरमती, पटना कोटा आदि ट्रेनों की स्लीपर का किराया 150 और थर्ड एसी का 520 रुपये तक है। ये ट्रेनें भी डेढ़ से दो घंटे में यात्रियों को कानपुर पहुंचाती हैं।
इतना लगेगा टोल (रुपये में)
वाहन एक तरफ से - 24 घंटे में वापसी - मासिक
कार, जीप, वैन - 275 - 415 - 9,220
हल्के व्यावसायिक वाहन - 445 - 670 - 14,890
बस व ट्रक - 935 - 1,405 - 31,200
थ्री एक्सल व्यावसायिक वाहन - 1,020 -1,530 - 34,040
(नोट: नियमित यात्रियों के लिए 3,075 रुपये का वार्षिक पास बनेगा। इसमें एक साल में दौ सौ ट्रिप शामिल होंगे। लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का टोल सिर्फ 95 रुपये है)

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें