लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में गंभीर मरीजों को नए कैजुअल्टी वार्ड में रविवार से इलाज मिलने लगेगा। मरीजों को सबसे पहले यहां भर्ती किया जाएगा। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें संबंधित वार्डों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
अभी तक वार्ड में 22 बेड ही थे। इस कारण मरीजों को बरामदे तक में भर्ती करना पड़ता था। ऐसे में खाली जगह पर कैजुअल्टी वार्ड का विस्तार करने की योजना बनाई गई। सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि अब वार्ड में बेडों की कुल संख्या 44 हो गई है। डॉ. प्रेमराज ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में कुल बेड की संख्या 513 हो गई है। यहां रोजाना 350 से अधिक मरीज इमरजेंसी में आते हैं। इनमें से 150 से ज्यादा को भर्ती किया जाता है। बाकी को प्राथमिक इलाज के बाद घर या दूसरे सरकारी अस्पतालों में ले जाने की सलाह दी जाती है।