फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में मेट्रो के साथ ट्रॉम चलाने की भी तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाले समय में राजधानी के लोगों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट और सुलभ होगा। एलडीए ने शहर में ट्राम बस चलाने के लिए शासन से अनुमति मांगी है। इसका संचालन हजरतगंज से सीजी सिटी के बीच और गंज से एयरपोर्ट के बीच किए जाने की योजना है।
विज्ञापन


इसकी फिजिबिलिटी स्टडी प्राधिकरण कर चुका और रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। दरअसल ट्राम चलाने का प्रस्ताव एलडीए ने सीएम अखिलेश यादव के निर्देश के बाद तैयार किया है।
Trending Videos

जहां मेट्रो नहीं वहां चलेगी ट्राम

सबसे पहले ट्राम उन रूटों पर चलाई जाएगी, जहां मेट्रो चलाने की संभावन कम है। सीएम ने तीन महीने पहले ट्राम चलाने का आदेश दिया था। इसके बाद सीएम के विशेष सचिव जेएस नवीन ने कंसल्टेंट का चयन कर ट्राम चलाए जाने की संभावना तलाशने को कहा था।

यह जिम्मा एलडीए को सौंपा गया। रूट की फिजिबिलीटी स्टडी पूरी हो गई है। कंसल्टेंट ने दो रूट तय किए हैं। एलएमआरसी अभी तक मेट्रो के एक कॉरिडोर को फाइनल कर चुका है।

इसके बाद में चारबाग से बसंतकुंज के बीच दूसरे कॉरिडोर को चुना जाएगा। बहुत से ऐसे इलाके हैं, जहां मेट्रो रेल का संचालन संभव नहीं हो रहा है। इसमें कुछ संकरे क्षेत्र और पुरातात्विक और हाई सिक्योरिटी जोन से जुड़े इलाके शामिल हैं।

जैसे सिंकदराबाद, राजभवन रोड, लोहिया पथ, गोमती नगर, ट्रांस गोमती की विभिन्न कॉलोनियां और पुराने शहर का बड़ा हिस्सा शामिल होगा।
विज्ञापन

हजरतगंज होगा इसका मुख्य केंद्र

सेवा को लेकर हजरतगंज मुख्य केंद्र बनाया जाएगा। इस केंद्र से दो रूट पर ट्राम चलेगी। गंज से कालीदास मार्ग, लोहिया पथ, सामाजिक परिवर्तन स्थल, जनेश्वर मिश्र पार्क से गोमती नगर विस्तार होते हुए सीजी सिटी तक एक रूट होगा।

दूसरा रूट : ये रूट करीब 13 किमी. का होगा। इसमें हजरतगंज से हुसैनगंज, स्टेशन रोड, चारबाग, आलबाग से अमौसी एयरपोर्ट तक ट्राम चलाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें