फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अगले हफ्ते शुरू होगा ट्रांसपोर्टनगर फिटनेस सेंटर ट्रांसपोर्टरों को मिलेगी राहत, घटेंगी परेशानियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। ट्रांसपोर्टनगर फिटनेस सेंटर अगले हफ्ते शुरू करने की तैयारियां जोरों से पूरी की जा रही हैं। इससे वाहन मालिकों को फिटनेस के लिए बीकेटी एटीएस तक दौड नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन


हाल ही में ट्रांसपोर्टनगर इंस्पेक्शन एंड सर्टिफिकेशन सेंटर (आईएनसी) को बंद किया गया है। बीकेटी में आटोमेटेड टेस्टिंग सिस्टम एटीएस शुरू होने के बाद आईएनसी को बंद किया गया। एटीएस पूरी तरह से निजी एजेंसी द्वारा चलाया जाता है। जबकि आईएनसी में संसाधन परिवहन विभाग उपलब्ध कराता है तथा संचालन निजी एजेंसी कर रही थी। आईएनसी बंद होने से अब आवेदकों को वाहनों की फिटनेस के लिए बीकेटी एटीएस जाना पड़ रहा है। इसके लिए न केवल काफी दूरी तय करनी पड़ रही है, बल्कि वाहन मालिकों का खर्च भी वट गया है। इस मुद्दे को लेकर हाल ही में ट्रांसपोर्टरों ने एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह के साथ मुलाकात की थी। इसके बाद ट्रांसपोर्टरों की मांग पर ही ट्रांसपोर्टनगर फिटनेस सेंटर आइएनसी को दोबारा खोलने की तैयारी की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले हफ्ते से यह ऑपरेशनल हो जाएगा, जिससे वाहन मालिकों को काफी राहत हो जाएगी। इतना ही नहीं बीकेटी एटीएस में 65 स्लॉट प्रतिदिन हैं। जवकि ट्रांसपोटनगर आइएनसी में 120 स्लॉट हुआ करते थे। दोवारा खुलने पर भी इतने ही स्लॉट होंगे, जिससे लखनऊ में प्रतिदिन 185 वाहनों की फिटनेस हो सकेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें