फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर हादसा: रेस्क्यू जारी, बिल्डिंग मालिक पर FIR दर्ज, घायलों का हाल लेने के लिए पहुंचे सीएम योगी

Sun, 08 Sep 2024 04:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Transport Nagar accident: ट्रांसपोर्ट नगर हादसे के करीब 23 घंटे बीत गए हैं। अभी तक वहां पर रेस्क्यू जारी है। इधर सीएम योगी घायलों से मिलने के लिए लोकबंधु अस्तपाल पहुंचे। 
विज्ञापन
लोकबंधु अस्पताल पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रांसपोर्टनगर हादसे में पिछले 23 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू करने में जुटी हैं। उधर पुलिस ने हरमिलाप टॉवर मालिक राकेश सिंघल पर एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर चौकी इंचार्ज की तहरीर पर दर्ज की गई है। यह एफआईआर गैर इरादतन हत्या की है। 
विज्ञापन

 

घायलों से मिलने पहुंचे सीएम योगी
सीएम योगी घायलों से मिलने और उनका हालचाल जानने के लिए लोकबंधु अस्तपाल पहुंचे। यहां करीब 20 घायलों का इलाज किया जा रहा है। 



शनिवार की शाम गिर गई इमारत 
ट्रांसपोर्टनगर में शनिवार शाम बारिश के दौरान शहीद पथ किनारे स्थित एक तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में एक कारोबारी समेत आठ लोगों की मौत हो गई जबकि मलबे में दबे 24 लोगों को निकालकर राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें 3 लोगों की हालत गंभीर है, जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। मलबे में अभी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल और पुलिस की टीमें राहत-बचाव कार्य में देर रात तक जुटी रहीं।
विज्ञापन


आशियाना निवासी राकेश सिंघल का हरमिलाप (ग्राउंड प्लस 2) टावर था। टावर के ग्राउंड फ्लोर पर आशियाना निवासी जसमीत साहनी का मोबिल ऑयल और दूसरी मंजिल पर दवा का गोदाम था। पहली मंजिल पर मनचंदा का गिफ्ट सेंटर का गोदाम था। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तेज बारिश शुरू हुई। आधे घंटे बाद अचानक पूरी बिल्डिंग ढह गई। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

पीएम ने की राहत की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना से प्रभावित लोगों के लिए राहत की घोषणा की है। घटना में जान गंवाने वालों को दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता की जाएगी तो वहीं घायलों को 50 हजार दिए जाएंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें