फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल हो गए, तो होगा ट्रांसफर

Fri, 10 Oct 2014 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही पटल पर नहीं रह सकेंगे तीन साल
विज्ञापन

परिवहन विभाग के एक ही पटल पर तीन वर्षों से अधिक समय से तैनात कर्मचारियों को हटाया जाएगा। उन्हें वहां से हटाकर नई तैनाती दी जाएगी।

परिवहन आयुक्त के. रवींद्र नायक ने ऐसे कर्मचारियों की सूची बनाने के लिए अपर परिवहन आयुक्त प्रशासन आरएस पांडे को निर्देश दिया है।

उन्होंने गुरुवार को मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह निर्देश दिया। एसोसिएशन की ओर से परिवहन आयुक्त को 15 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया था।

इसमें समूह ग एवं समूह घ के रिक्त पदों की भर्ती व तीन साल से एक ही पटल पर तैनात कर्मचारियों को नई तैनाती की मांग शामिल थी।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विनी कुमार उपाध्याय ने बताया कि आयुक्त ने हमारी 12 मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

2500 आश्रितों का भविष्य अधर में

उधर, पिछले दस साल से परिवहन निगम में मृतक आश्रित कोटे से भर्ती न होने के कारण 2500 आश्रितों का भविष्य अधर में है।

निगम मुख्यालय के पास इस कोटे से नौकरी के लिए पांच हजार आवेदन पत्र लंबित पड़े हैं।

इसे देखते हुए निगम मुख्यालय ने शासन को मृतक आश्रित कोटे की भर्ती शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें