भर्ती में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थी।
लखनऊ। परिवहन निगम की ओर से संविदा चालकों की भर्ती के लिए अवध बस अड्डे पर लगाया गया रोजगार मेला मंगलवार को दूसरे दिन भी फीका रहा। निगम ने 120 संविदा चालकों की भर्ती के लिए यह मेला लगाया था। इसके लिए दो दिन में 44 लोगों ने आवेदन किया। इसमें 36 ही पास हुए।
पहले दिन सोमवार को 25 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें 22 पास हुए थे। मंगलवार को 19 ने आवेदन किया था, मगर 14 पास हुए। भर्ती के लिए मेला आगे भी लगाया जाएगा, लेकिन तारीख तय नहीं की गई है। मंगलवार को जिन लोगों ने संविदा चालक पद के लिए आवेदन किया, उनके प्रमाण पत्रों की जांच के साथ ही शारीरिक लंबाई की जांच भी की गई। इसके अलावा महिला परिचालकों की भी भर्ती संविदा पर की जाएगी। इसके लिए परिवहन निगम के स्रपू मार्ग स्थित कार्यालय में बुधवार को मेला लगेगा।
भर्ती में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थी।
भर्ती में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थी।