फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम 100 और लग्जरी बसें चलाएगा, छह माह के भीतर निगम के बेड़े शामिल होंगी बसें

Fri, 29 Nov 2019 09:53 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
परिवहन निगम छह माह के भीतर 100 लग्जरी बसों को चलाएगा। यानी आगामी गर्मी में यात्री इन एसी बसों में सफर कर पाएंगे। परिवहन निगम के निदेशक मंडल के अध्यक्ष संजीव शरण ने ने बृहस्पतिवार को संचालन इकाई के 100 बसों को अनुबंध पर संचालित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। 
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने बताया कि निदेशक मंडल की बैठक में हाईब्रिड मॉडल की वॉल्वो, स्केनिया को ज्यादा मांग वाले मार्गों पर संचालित किया जाएगा।

बैठक में इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों (ईटीएम) की तात्कालिक आवश्यकता को देखते हुए बोर्ड ने अगले छह महीनों में सभी मार्गों और बसों पर 15 हजार एंड्राएड ईटीएम मशीनों को शामिल करने की मंजूरी दी है। 

ये मशीनें नकद, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आरएफआईडी, स्मार्ट कार्ड, एमएसटी आदि से किराया ले सकेंगी। यात्रियों के हित और लंबी दूरी के मार्गों की बसों को अधिक उपयोगी बनाने के लिए निगम बोर्ड ने टेली स्कोपिक किराया प्रणाली (टीएफएस) की नई नीति को मंजूरी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लंबी दूरी की यात्रा में यात्रियों को किराये में कमी से लाभ होगा। इस योजना को 3 महीने के लिए एक मार्ग पर परीक्षण के रूप में लागू किया जाएगा। अगर प्रयोग सफल रहा तो इसे सभी लंबी दूरी मार्गों पर लागू किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें