फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी, कई जिलों के एसपी व एएसपी का होगा तबादला

Mon, 16 Apr 2018 02:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी मुख्यालय ने पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें कई जिलों के पुलिस कप्तानों पर ट्रांसफर हो सकता है। जबकि कुछ पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन होने के बाद उनका हटना तय है। त्योहार, नवरात्र व पुलिस वीक के कारण यह तबादले रुके हुए थे। मगर, अब तबादला सीजन शुरू हो गया है।

विज्ञापन


सूत्रों का दावा है कि एक दर्जन से अधिक जिलों के पुलिस कप्तान बदलने की तैयारी है। इनमें वे जिले भी शामिल हैं, जहां के पुलिस अधीक्षक प्रमोशन पाकर अब डीआईजी हो चुके हैं। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले की लिस्ट भी तैयार की जा रही है।

पिछले दिनों कई जिलों में आईपीएस को सीधे एएसपी बना दिया गया था। इसके लिए नौ जिलों में अतिरिक्त पद सृजित किए गए। जबकि शामली व बागपत जिले जहां थानों की संख्या काफी कम है, फिर भी वहां सीधे आईपीएस को जिम्मेदारी दे दी गई। इन दोनों ही जिलों के एएसपी को अभी कहीं तैनाती नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के कप्तान का हटना तय

- फोटो : amar ujala
जिन जिलों के पुलिस कप्तानों को हटना तय माना जा रहा है, उनमें एसएसपी से डीआईजी के पद पर प्रोन्नत होने वाले फैजाबाद के कप्तान सुभाष सिंह बघेल, कानपुर देहात के रतनकांत पांडेय, फतेहगढ़ के मृगेंद्र पांडेय और कासगंज के पुलिस कप्तान पीयूष श्रीवास्तव का नाम शामिल है।

एसपी उन्नाव का तबादला तय
उन्नाव प्रकरण से देश भर में यूपी सरकार की जमकर फजीहत हुई। इस प्रकरण को सही ढंग से हैंडल न करने की गाज एसपी उन्नाव पुष्पांजलि देवी पर गिर सकती है। बता दें, इस मामले में वहां के सीओ व थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है। इसके अलावा अपेक्षित परिणाम न देने वाले पुलिस कप्तानों को मौजूदा जिलों से बेदखल किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें