जिन जिलों के पुलिस कप्तानों को हटना तय माना जा रहा है, उनमें एसएसपी से डीआईजी के पद पर प्रोन्नत होने वाले फैजाबाद के कप्तान सुभाष सिंह बघेल, कानपुर देहात के रतनकांत पांडेय, फतेहगढ़ के मृगेंद्र पांडेय और कासगंज के पुलिस कप्तान पीयूष श्रीवास्तव का नाम शामिल है।
एसपी उन्नाव का तबादला तय
उन्नाव प्रकरण से देश भर में यूपी सरकार की जमकर फजीहत हुई। इस प्रकरण को सही ढंग से हैंडल न करने की गाज एसपी उन्नाव पुष्पांजलि देवी पर गिर सकती है। बता दें, इस मामले में वहां के सीओ व थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है। इसके अलावा अपेक्षित परिणाम न देने वाले पुलिस कप्तानों को मौजूदा जिलों से बेदखल किया जा सकता है।