फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी शिक्षकों के तबादले: यूपी में 15 जून तक कार्यमुक्त होंगे शिक्षक, एडेड में ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन

Tue, 10 Jun 2025 10:40 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Transfer of primary teachers:यूपी में प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों में तबादलों की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्राइमरी स्कूल के शिक्षक 15 जून तक कार्यमुक्त हो जाएंगे। 
विज्ञापन
यूपी के प्राइमरी स्कूलों में ट्रांसफर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में जिले के अंदर परस्पर तबादला पाने वाले 9272 शिक्षकों को कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा परिषद ने तबादला पाने वाले शिक्षकों को स्कूल से स्कूल तबादला देने व 15 जून तक कार्यभार व कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि शिक्षकों ने आपसी सहमति के आधार पर तबादले का लाभ लिया है। ऐसे में बीएसए उनके अभिलेखों, विषय, कैडर, पदनाम का परीक्षण करते हुए नियमानुसार कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। नियमित रूप से कार्यरत शिक्षक व शिक्षिका को ही कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। जिन शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही चल रही है, को कार्यवाही समाप्त होने के बाद कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा है कि परस्पर तबादले ग्रामीण सेवा संवर्ग से ग्रामीण सेवा संवर्ग व नगर सेवा संवर्ग से नगर सेवा संवर्ग में किए जाएंगे। शिक्षकों को मानव संपदा पोर्टल पर कार्यमुक्त करने व कार्यभार ग्रहण कराने की कार्यवाही की जाएगी। तबादला प्रक्रिया में किसी तरह की अनियमितता व लापरवाही मिलने पर बीएसए उत्तरदायी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडेड में तबादले के ऑनलाइन आवेदन शुरू

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगलवार से शुरू हो गए। अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुरेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार आवेदन 14 जून तक होंगे। प्रबंधन अपनी अनापत्ति देकर आवेदन को 17 जून तक भेजेंगे। डीआईओएस आवेदन का परीक्षण करते हुए 18 जून तक मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को भेजेंगे। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक इसे 20 जून तक अपर शिक्षा निदेशक को भेजेंगे। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की लिखित शिकायत होने पर उसका निस्तारण 23 जून तक होगा। एनआईसी इसके अनुसार 27 जून को तबादला आदेश जारी करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें