ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने निर्देशित किया है कि शहरी एवं ग्रामीण इलाके में बिजली कटौती न की जाए। सभी क्षेत्रों को निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, इसमें किसी भी प्रकार की कटौती स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ रही विद्युत मांग को पूरा करने के लिए सभी विद्युत कार्मिक सजग और तत्पर रहे। भीषण गर्मी में प्रदेशवासियों को परेशानी न हो, जहां कहीं से भी विद्युत व्यवधान की शिकायतें आए उसका तत्काल समाधान कराए। ट्रांसफार्मर के जलने व क्षतिग्रस्त होने पर निर्धारित समय पर बदले। ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति भी सुचारू रहे, इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाए। भीषण गर्मी में अनुरक्षण कार्यो को लेकर अनावश्यक विद्युत आपूर्ति बाधित न की जाए। शटडाउन ऐसे समय न लिया जाए, जिससे गर्मी में लोगों को परेशानी हो।