फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कारण लटका 300 से अधिक डीएसपी का तबादला, अब 15 अगस्त के बाद किए जाने की तैयारी

Thu, 06 Aug 2020 02:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना के कारण प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला अटक गया है। 300 से अधिक ऐसे पुलिस उपाधीक्षक हैं जिनके तबादले किए जाने हैं। यह अफसर तीन साल या उससे अधिक समय से एक ही जिले में तैनात हैं। सूत्रों का कहना है कि इन पुलिस उपाधीक्षकों की सूची भी तैयार की जा चुकी है, लेकिन कोरोना के कारण इस प्रक्रिया को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि हाल ही में प्रमोशन पाए पुलिस उपाधीक्षकों को जिलों में तैनाती दी गई थी। इसमें कुछ पुलिस उपाधीक्षक तबादले के दौराना कोरोना की चपेट में आ गए। इसी को देखते हुए अन्य पुलिस उपाधीक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया को रोक दिया गया। वहीं दूसरी ओर जिन पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले होने हैं वह भी तबादले के इंतजार में काम में दिलचस्पी कम ले रहे हैं।

कहा यह भी जा रहा है कि अगर कोरोना की रफ्तार यही रही तो 15 अगस्त के बाद धीरे-धीरे लंबे समय से एक ही जगह पर जमे पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए जाएंगे। दरअसल, एक ही जिले में लंबे समय से तैनात अफसरों को हटाने की कवायद दो महीने पहले शुरू हुई थी। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के दर्जनों अफसरों के तबादले जून के अंत में किए गए थे। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षकों के भी तबादले होने थे, जो अब तक नहीं हो सके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें