फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 शिक्षाधिकारियों के तबादले, शंभु बने लखनऊ के उपनिदेशक साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा

Wed, 09 May 2018 12:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग के 13 अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें पाठ्यपुस्तक अधिकारी अमरेंद्र सिंह का तबादला बेसिक शिक्षा निदेशालय में उप शिक्षा निदेशक (प्रारंभिक) के पद पर किया गया है। प्रभावती शर्मा को कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन (सीटीई) लखनऊ में प्राचार्य बनाया गया है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को जारी तबादला सूची में मनोज कुमार अहिरवार को पाठ्य पुस्तक अधिकारी, मृदुला आनंद को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गोंडा में उप प्राचार्य, रवींद्र सिंह (द्वितीय) को फैजाबाद में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, रामचंद्र सिंह यादव को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मऊ में उप प्राचार्य, बीना यादव को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बदायूं में उप प्राचार्य बनाया गया है।

इसी तरह भूपेंद्र कुमार सिंह को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भदोही में प्राचार्य, शंभु भान सिंह को उप निदेशक साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा लखनऊ, इंद्रप्रकाश सोलंकी को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अलीगढ़ में प्राचार्य, आशुतोष द्विवेदी को राज्य शिक्षा संस्थान इलाहाबाद का प्राचार्य, ऋचा गुप्ता को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इलाहाबाद का प्राचार्य और ओमप्रकाश गुप्त को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खीरी का प्राचार्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें