फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आयोग ने जारी की लिस्ट, 13 जिलों के डीएम व नौ जिलों के कप्तान हटे

Sat, 21 Jan 2017 10:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 3
यूपी विधानसभा विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ सहित 13 जिलों के जिलाधिकारी और 9 जिलों के पुलिस कप्तान को हटा दिया है।

इन जिलों में नए जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान भेजे गए हैं। हटाए गए अधिकारियों में दो को छोड़कर बाकी सभी को वेटिंग में डाल दिया गया है। हटाये गए जिलाधिकारी में अधिकतर जाति विशेष के हैं। साथ ही जिन 13 जिलों के डीएम को हटाया गया है, उनमें 10 अफसर प्रमोटी हैं।

निर्वाचन आयोग का आदेश मिलते ही शासन ने नए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। लखनऊ के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह को हटा दिया गया है। गौरीशंकर प्रियदर्शी को लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रियदर्शी बेसिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव व निदेशक सर्व शिक्षा अभियान के  पद पर तैनात थे।

सत्येंद्र सिंह लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने रहेंगेे। अलीगढ़ से जिलाधिकारी राजमणि यादव को भी हटा दिया गया है उनके स्थान पर ऋषिकेश भास्कर यशोद को भेजा गया है। भास्कर अभी तक मुख्य सचिव के स्टाफ आफिसर थे।

एटा में हुए सड़क हादसे में 12 बच्चों की मौत के बाद वहां के डीएम और एसएसपी दोनों को हटा दिया गया है। ट्रांसफर होने वालों में अमेठी, बरेली, एटा, अमरोहा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, फतेहपुर, बाराबंकी, महोबा, लखनऊ, अलीगढ़, हमीरपुर और शाहजहांपुर जिले के अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 3
जिला- इनके होंगे तबादले- नवीन तैनाती अलीगढ़- राजमणि यादव- ह्रषिकेश भाष्कर याशोद
एटा- शंभुनाथ- विजय किरण आनंद
बरेली- पंकज यादव- सुरेंद्र सिंह
अमरोहा- वेद प्रकाश- शुभ्रा सक्सेना

अमेठी- चंद्रकांत पांडेय- अदिति सिंह
शाहजहांपुर- रामगनेश यादव- विक्रम ‌सिंह चौहान
बाराबंकी- अजय यादव- रोशन जैकब
लखनऊ- सत्येंद्र सिंह- गौरी शंकर प्रियदर्शी

महोबा- बिरेश्वर सिंह- अजय कुमार सिंह
हमीरपुर- उदयवीर सिंह- राजीव रौतेला

फतेहपुर- वेदपति मिश्रा- सेल्वी कुमारी जे.
सिद्घार्थनगर- नरेंद्र शंकर- सूर्यपाल गंगवार
बस्ती- नरेंद्र सिंह पटेल- प्रभु नारायण सिंह
इन जिलों में एसएसपी व एसपी के हुए तबादले
जिला- इनके होंगे तबादले- नवीन तैनाती
बाराबंकी- सत्येंद्र कुमार सिंह- वैभव कृष्‍णा मिश्रा
मोरादाबाद- उमेश कुमार श्रीवास्तव- मनोज तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपाल के दामाद भी हटे

3 of 3
प्रदेश सरकार में सबसे ताकतवर मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव के दामाद अजय यादव को बाराबंकी के डीएम के पद से हटा दिया गया है। रोशन जैकब को बाराबंकी में जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है। रोशन लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव थीं।

नौ जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए
नौ जिलों के पुलिस कप्तानों को भी आयोग ने हटाकर उनके स्थान पर नए पुलिस अधीक्षक भेजे गए हैं। मुलायम के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के पुलिस कप्तान कुंतल किशोर के स्थान पर सुरेश राव आनंद कुलकर्णी को नया एसएसपी बनाया गया है।

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार को हटाकर उनके स्थान पर वैभव कृष्ण को भेजा गया है। प्रदेश सरकार में एक और कद्दावर मंत्री आजम खां के गृह जनपद के पुलिस कप्तान राजेंद्र प्रसाद को हटा कर उनके स्थान पर 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा में तैनात केशव कुमार चौधरी को भेजा गया है।  इनके अलावा लखनऊ, अमेठी, मुरादाबाद रायबरेली और एटा के अफसर भी तबादले की जद में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें