फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन के छह एसई व छह एक्सईएन के ट्रांसफर, यहां देखिए किसको कहां मिली तैनाती

Tue, 01 May 2018 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन के छह अधीक्षण और छह अधिशासी अभियंता इधर से उधर किए गए हैं। अधीक्षण अभियंताओं में महानिदेशक प्रशिक्षण एवं मानव संसाधन विकास से संबद्ध राकेश पुष्कर को पूर्वांचल वितरण निगम, वाराणसी, एमडी मध्यांचल से संबद्ध दीपक कुमार सक्सेना को दक्षिणांचल वितरण निगम आगरा, एमडी मध्यांचल से संबद्ध मधुप कुमार श्रीवास्तव को पूर्वांचल निगम वाराणसी के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


इसी प्रकार मुख्य अभियंता रेस्पो से संबद्ध अशोक कुमार वर्मा को दक्षिणांचल वितरण निगम आगरा, मुख्य अभियंता (वितरण) कानपुर से संबद्ध स्नेह कुमार सिंह को पश्चिमांचल वितरण निगम मेरठ और लेसा लखनऊ में तैनात आशुतोष श्रीवास्तव को पूर्वांचल वितरण निगम वाराणसी भेजा गया है।

अधिशासी अभियंताओं में नंद किशोर प्रसाद को रेस्पो लखनऊ से पश्चिमांचल निगम मेरठ, रमेश चंद्र को सीएमयू (डी) शक्ति भवन से मध्यांचल वितरण निगम लखनऊ, मनोज अग्रवाल को सामग्री प्रबंध से पूर्वांचल निगम वाराणसी, नरेश कुमार गुप्ता को शक्ति भवन से दक्षिणांचल निगम आगरा, श्याम सुंदर आर्या को रेस्पो से मध्यांचल निगम लखनऊ व अरुण कुमार राय को शक्ति भवन से मध्यांचल निगम लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन


उधर, पश्चिमांचल वितरण निगम मेरठ में तैनात राकेश कुमार गर्ग व सुशील कुमार माहेश्वरी को मौजूदा तैनाती स्थल पर लेखाधिकारी के पद पर प्रोन्नति दी गई है। केंद्रीय लेखा कार्यालय लखनऊ में गौतम श्रीवास्तव को भी मौजूदा तैनाती स्थल पर लेखाधिकारी के पद पर प्रोन्नत किया गया है। लेखाकार से सहायक लेखाधिकारी के पद पर प्रोन्नत हुए नजमुल हसन को पश्चिमांचल निगम, मेरठ में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें