फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस विभाग में भारी फेरबदल, 244 DSP समेत 1800 पुलिसकर्मियों के तबादले

Sun, 02 Jul 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी सरकार ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अब बड़े पैमाने पर पुलिस महकमे में निचले स्तर पर फेरबदल किया है। इस क्रम में शनिवार को करीब 1800 पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए। इनमें डेढ़ हजार सिपाही, दरोगा और इंस्पेक्टर तथा 244 डीएसपी शामिल हैं।
विज्ञापन


लखनऊ में लंबे समय से तैनात एक दर्जन से अधिक डिप्टी एसपी को दूसरे जिलों या दूसरी शाखाओं में स्थानांतरित किए गए हैं। तबादला नीति के तहत 30 जून तक तबादला करना था। इसी को देखते हुए डीजीपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में 29 और 30 जून की तिथि में तबादले किए गए हैं। वहीं पूरे दिन सीनियर अफसरों के भी तबादले की चर्चा रही।

डीआईजी तैनात करने को लेकर फंसा पेंच!
सूत्रों का कहना है कि बड़े जिलों में डीआईजी तैनात करने को लेकर पेंच फंस गया है। दरअसल विभाग के पास डीआईजी रैंक के अधिकारियों की कमी है। वहीं जोनल मुख्यालय के रेंज में पहले ही आईजी तैनात किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


डीजीपी चाहते हैं कि बड़े जिलों में डीआईजी की तैनाती हो, लेकिन विभाग के पास इतने डीआईजी नहीं हैं। जबकि गृह विभाग एसएसपी रैंक के सीनियर अफसरों को ही बड़े जिलों में तैनात करने के पक्ष में है। माना जा रहा है कि यही वजह है कि आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची निकलने में देरी हो रही है। ये देखें, डीएसपी के तबादलों की लिस्ट-
विज्ञापन












और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें