फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News  : बेसिक शिक्षकों के तबादला आवेदन अब 17 तक,  डाटा व आवेदन में करवा सकेंगे सुधार, बीएसए इसके लिए अधिकृत

Thu, 15 Jun 2023 10:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विभाग में जिले के अंदर परस्पर तबादला व एक से दूसरे जिले में तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन नौ जून से शुरू हुए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जून तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना था। किंतु आवेदन को लेकर काफी तकनीकी दिक्कत रही।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बेसिक के विद्यालयों में चल रही तबादला प्रक्रिया में आ रही तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 17 जून तक बढ़ा दी गई है। वहीं डाटा व आवेदन में हुई कमियों को सुधार करने का भी अवसर दिया गया है। इसके लिए बीएसए को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन


विभाग में जिले के अंदर परस्पर तबादला व एक से दूसरे जिले में तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन नौ जून से शुरू हुए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जून तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना था। किंतु आवेदन को लेकर काफी तकनीकी दिक्कत रही। विभाग की ओर से जारी निर्देश में कहा गया कि एनआईसी को मानव संपदा पोर्टल से उपलब्ध कराए गए डाटा में दिक्कत आई।

शिक्षक-शिक्षिक संवर्ग, ग्रामीण-नगर क्षेत्र, पदनाम, कैडर व जेंडर को ठीक करने के लिए शिक्षक ऑनलाइन व खुद बीएसए को आवेदन देंगे। बीएसए इस डाटा को संशोधित कर सकेंगे। वहीं जिन शिक्षकों को आवेदन के बाद प्रिंट आउट लेने में कमियां दिख रही हैं। ऐसे शिक्षक भी ऑनलाइन या खुद बीएसए को प्रत्यावेदन देंगे और बीएसए इसे संशोधित कर सकेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि इन सभी समस्याओं के समाधान व आवेदन करने के लिए तिथि 17 जून तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें